फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebrating the birthday of Lord Jesus with the wish for world welfare

विश्व कल्याण की कामना के साथ मना प्रभु यीशू मसीह का जन्मदिन

Fri, 25 Dec 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Celebrating the birthday of Lord Jesus with the wish for world welfare
राबर्ट्सगंज संत जेवियर्स चर्च में क्रिसमस डे पर कैंडिल जलाती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले भर में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन शुक्रवार को क्रिसमस डे के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केक काटकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी गई । जगह-जगह चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शुक्रवार की सुबह प्रार्थना सभा की गई। इसमें विश्वकल्याण की कामना के साथ ही कोरोना महामारी से संसार की मुक्ति के लिए भी प्रार्थना की गई। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों को तरह-तरह के उपहार वितरित किए गए।
विज्ञापन

संत जेवियर्स चर्च राबर्ट्सगंज में फादर अल्बर्ट लोबो, प्रधानाचार्य लेन्सी डी कून्हा ने चर्च में प्रार्थना कराया। पर्व मनाने के उद्देश्य के बारे में समझाया। प्रभु यीशु मसीह का संदेश लोगों को सुनाया। इस दौरान माइकल पीटर, शैलेश मार्टिन, हनी मार्टिन, अभिषेक चार्ल्स, श्वेता सोलेमन, जूली एरियल, एनीथ स्मृता मारटिनी समेत अन्य मौजूद रहे। बभनी: रिहंद के सेंट जोसेफ चर्च में क्रिसमस पर्व का हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार की रात 11बजे प्रार्थना से आरंभ हुआ। यहां चर्च के मुख्य पुरोहित बैपटिस्ट डिसूजा ने कहा कि यह पर्व प्रभु यीशु के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस पर्व को खुशियों का पर्व भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम और दया का संदेश देता है। यह पर्व दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दौरान चर्च की सिस्टर रोशनी, मारिया, सविता, सलोमी मौजूद रहे। चर्च को क्रिसमस ट्री के अलावा रोशनी और अन्य सामग्री से सजाया गया है। विंढमगंज: क्षेत्र के घिबही ग्राम पंचायत में स्थित चर्च में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की आधी रात घड़ी की सुई जैसे ही 12 पर पहुंची गिरजाघर के घंटे बज उठे। धर्मगुरुओं ने विश्व वासियों को बालक यीशु के जन्म का समाचार सुनाया। खुशखबरी सुन विश्वासी बोल उठे गरीबों के मसीहा आ गए। ख्रीस्त राजा आ गए। प्रभु की आराधना के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर प्रभु के आगमन की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना-मिस्सा का आयोजन किया गया। फादर मार्टिन ने क्रिसमस का संदेश सुनाया। शुक्रवार को सुबह 10 बजे चर्च में प्रार्थना के बाद लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। लोग क्रिसमस के गीतों पर झूमते दिखे। इस मौके पर फादर मार्टीन संतोष कुमार, अनिल कुमार, दिनकर, अजय कुमार, अशोक कनौजिया, श्याम किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनपरा : कौआनाला स्थित संत फ्राँसिस असिसी चर्च में क्रिसमस पर्व सादगी से मनाया गया। पल्लीपुरोहित फादर सुनील नोरोन्हा के नेतृत्व में ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के जन्म के गीत गाते हुए प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस दौरान चर्च परिसर रंग-बिरंगी झालरों से जगमग था। फादर सुनील नोरोन्हा ने अपने संदेश में कोरोना महामारी से संसार की मुक्ति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सिस्टर सेलिन, मेरी, रजनी, सुनील सिरिल, याकूब केरकेट्टा मौजूद रहे। दुद्धी: क्रिसमस का त्योहार ख्रीस्त समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को धूम धाम से मनाया। इस दौरान यीशु मसीह के जन्म होने की खुशी में गीत गाकर उन्हें इस जहां में पुन: जन्म लेने की प्रार्थना की। दुद्धी प्रोस्टेटेंट चर्च में सुबह प्रभु की प्रार्थना की गई और जगह कल्याण के लिए दुआ की गई। केक बांटकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी गई। स्टेशन रोड स्थित कैथोलिक चर्च में भी क्रिसमस का त्यौहार मदर मरियम की प्रार्थना से शुरू हुआ। मदर मरियम को मानने वाले ख्रीस्त समुदाय के लोगों ने वहां प्रार्थना की। विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed