फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebrated Silver Jubilee Celebration at Rihand

रिहंद में मनाया गया रजत जयंती समारोह

Wed, 18 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 18 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Silver Jubilee Celebration at Rihand
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यालय के बच्चे।
एनटीपीसी रिहंद परियोजना में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल का भव्य रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कलात्मक एवं आकर्षक रंगमंच पर मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक एस नरेंद्र, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष वर्तिका महिला मंडल श्रीदेवी नरेंद्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।  
विज्ञापन

प्राचार्य डा. देवेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यालय की 25 वर्षों की प्रगति विस्तार से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र ने कहा कि डीएवी रिहंद की शैक्षिक प्रगति, परीक्षा परिणाम,  अनुशासन एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे रचनात्मक प्रयास अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक हैं। डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक डा. एचके मोहंती ने शिक्षा के उदात्त मूल्यों पर प्रकाश डाला। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मम्मी डैडी का प्यार, नाच रे कठपुतली रानी, बंगाली समूह, राजस्थानी, शिव तांडव की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने 10वीं बोर्ड के टापर्स अकिजा, अविनाश यादव, वरुण गुप्ता, खुशी सिंघल एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के टापर्स सौरभ गुप्ता, सोनम सिंह, प्रियंका गुप्ता, पूजा कुमारी व आर्यन मिश्र को बाल कवि के कारण विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त गणित के अध्यापक एसएनपी शाही, हिंदी विभागाध्यक्ष डा. दिनेश दिनकर, वरिष्ठ संस्कृत अध्यापक बीआर शर्मा एवं वरिष्ठ शिक्षिक पूनम श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । क्षेत्रीय निदेशक डा. मोहंती एवं डीएवी बीना के प्राचार्य डा. एके सिंह को भी सम्मानित किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मौके पर डा. रश्मि मिश्रा, एके मुखर्जी, केएस मूर्ति, केवी प्राचार्य डा. आरके भारती, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, हरेराम सिंह,  केडी पांडेय, आरआर प्रसाद, एसएन सिंह, टीएन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed