फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cattle smuggler with reward of Rs 15,000 arrested in police encounter

Sonebhadra News: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

Sun, 10 Dec 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler with reward of Rs 15,000 arrested in police encounter
दुद्धी। हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर रजखड़ घाटी में रविवार को सुबह पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। सीएचसी में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिपरी सीओ आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार की सुबह दुद्धी, विंढमगंज थाने की पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम रजखड़ घाटी पर तलाशी कर रही थी। इसी दौरान हाथीनाला की तरफ से दो बाइक सवार आते दिखे। पुलिस टीम पर नजर पड़ते ही दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की तो बाइक सवार फिसलकर गिर पड़े। एक बदमाश के पैर में गोली, जबकि दूसरा जंगल के रास्ते भाग गया। पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र निवासी मिल्लत अंसारी के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उसने फरार साथी का नाम रंका थाना क्षेत्र के ही खापरो गांव निवासी अयूब अंसारी बताया। सीओ ने बताया कि घायल मिल्लत शातिर पशु तस्कर है। उस पर वाराणसी, सोनभद्र और झारखंड में नौ मुकदमे दर्ज है। विंढमगंज थाना पुलिस की ओर से उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह अपने अधिवक्ता से मिलकर प्रयागराज से लौट रहा था। घायल बदमाश को सीएचसी दुद्धी में प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत खतरे से बाहर है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में दुद्धी कोतवाली प्रभारी नागेश सिंह रघुवंशी, विंढमगंज एसओ श्याम बिहारी, एसओजी प्रभारी संजीव कुमार, एसआई आशीष पटेल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed