फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cash and jewelery looted after entering the house

घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट ले गए नकदी व आभूषण

Wed, 22 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery looted after entering the house
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने घर में घुसकर चाकू दिखाकर करीब 90 हजार रुपये के आभूषण व नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही चौकी इंचार्ज दूधनाथ द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खुटहा गांव निवासी विंद्रनाथ शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बुधवार को घर में उनकी बहू पूनम अपने 10 माह के बच्चे के साथ अकेली थी। उसी दौरान दिन में साढ़े तीन बजे बाइक से दो लोग उसके घर आए और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही वे घर के अंदर घुस गए। दोनों बदमाशों ने चाकू की नोंक पर बहू को डरा धमकाकर घर में रखे बक्से व आलमारी का ताला तोड़ दिया। चोरों ने 12 थान सोने व चांदी के आभूषण, घड़ी, मोबाइल और छह हजार रुपये नगदी उठा ले गए। विंद्रनाथ ने बताया कि घटना के समय वह अपने पैतृक गांव बरांव में धान की रोपाई करा रहा था। उसकी बहू ने फोन पर घटना की जानकारी दी तो वह तत्काल खुटहा आया। घोरावल चौकी इंचार्ज दूधनाथ द्विवेदी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed