फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case will be filed against six including husband

पति समेत छह के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

Tue, 20 Jul 2021 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Case will be filed against six including husband
सोनभद्र। मारपीट कर एक विवाहिता और उसके पुत्रों को घायल करने के मामले को कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। अक्षिता सिंह सिविल जज जूनियर डिविजन एफटीसी/जेएम ने पीड़िता रानी देवी के प्रार्थना पत्र की सुनवाई करते हुए राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को आरोपी पति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का निर्देश दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बुड़हर गांव निवासी रानी देवी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई थी। पीड़िता का कहना है कि 31 अक्तूबर 2019 को उसके पति और कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडे से पीटा और उसे घर से निकालने लगे। बीच-बचाव करने उसके बेटे आए तो उन्हें भी मारा। पुलिस ने बताया कि कोर्ट ने पीड़िता के पति प्रेम कुमार, रामधारी, सीमा, दीनदयाल, प्रभावती और बेबी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेेश दिया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed