फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case registered against village head for electricity theft

Sonebhadra News: बिजली चोरी में ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज, जताया आक्रोश

Mon, 25 Sep 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case registered against village head for electricity theft
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों को पानी सप्लाई के लिए लगाए गए सबमर्सिबल पंप के मामले में ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज करने पर विरोध दर्ज कराया। मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि बुड़हर कला ग्राम पंचायत के प्रधान संगम पत्नी राकेश के खिलाफ बिजली विभाग ने चोरी की बिजली से सबमर्सिबल पंप चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि पूर्व प्रधान की ओर से पन्नालाल के घर के पास सबमर्सिबल लगा हुआ है और गांव के लोग उसका उपयोग करते हैं। बिजली चेकिंग के दौरान ग्राम प्रधान के ऊपर मुकदमा कर दिया गया। ग्राम पंचायत में जितने सबमर्सिबल लगे हैं, उतना कनेक्शन कराना संभव नहीं है। अगर सभी ग्राम प्रधान सबमर्सिबल पंप निकलवा दे तो पेयजल का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन के लिए यह तय कर दिया जाए कि एक ग्राम पंचायत में कितने कनेक्शन दिए जा सकते हैं। सभी ग्राम पंचायत को बिजली कनेक्शन अविलंब दे दिया जाए, ताकि और किसी प्रधान के ऊपर बिजली विभाग कोई मुकदमा दर्ज न कर सके। इस मौके पर अमरजीत दुबे ग्राम प्रधान निपराज, अनुपम तिवारी, प्रधान विजय शंकर शुक्ला, प्रधान विनोद मौर्य, प्रधान अरविंद पटेलआदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed