फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case registered against six including couple under SC-ST Act

Sonebhadra News: दंपती समेत छह पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

Mon, 17 Feb 2025 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Case registered against six including couple under SC-ST Act
विवादित मकान पर कब्जे के विवाद को लेकर अनुसूचित जाति की महिला ने दंपती समेत छह लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले गत माह पुलिस ने आरोपी पक्ष की ओर से शिकायतकर्ता महिला पर भी केस दर्ज किया था। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड का है।
विज्ञापन

धर्मशाला रोड निवासी लीलावती ने कोर्ट में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति की महिला है। ओबरा निवासी शमीम अहमद ने उसे धर्मशाला स्थित मकान दान में दिया है। गत 24 दिसंबर की शाम इस मकान में प्रवेश के पूर्व वह अपनी बेटी इंद्रावती व सगे संबंधी अजय भारती आदि के साथ मकान के बगल में स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा कर रहे थे। उसी समय दूसरे पक्ष के राजकुमार आदि आए और जाति पूछकर मारपीट करने लगे। जाति सूचक गाली दी गई। पुलिस में शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रुक्मिणी, राजकुमार, उसकी पत्नी सोनिया, बेटी, अभिषेक और राजेश पर मारपीट और एससी-एसटी का केस दर्ज किया है। बता दें कि इस मामले में रुक्मिणी केशरी की ओर से भी पूर्व में केस दर्ज कराया गया था। उन्होंने जनवरी को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि अप्रैल 2010 में उसने मकान बैनामा लिया था, जिसका नाम भी खतौनी में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत के बाद साजिश के तहत सूरजमणि ने घोरावल के बड़ागांव निवासी अभिषेक सिंह और आर्यनगर निवासी आशुतोष के पक्ष में 13 सितबंर 2024 को बैनामा लिख दिया। शिकायत पर दबाव बनाने के लिए अभिषेक और आशुतोष ने ओबरा के शमीम अहमद को उसी जायदाद का 28 नवंबर को धोखे से बैनामा तैयार करा दिया।

शमीम ने उत्पीड़न के मकसद से कोर्ट के स्टे आदेश के बावजूद एससी वर्ग की लीलावती के पक्ष में दानपत्र तैयार कर दिया, जिससे वह उनका उत्पीड़न कर सके। रुक्मिणी देवी की इस तहरीर पर पुलिस ने सूरज मणि, अभिषेक, आशुतोष, शमीम अहमद और जमीन दान लेने वाली लीलावती पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed