फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case registered against Asalha Swami for murder

Sonebhadra News: रामसजीवन की हत्या के मामले में असलहा स्वामी पर केस दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Asalha Swami for murder
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव के खर्रा गोपालपुर टोला के जंगल में नौ नवंबर की रात युवक की हत्या मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि हत्या के लिए उसकी बंदूक का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन

खर्रा गोपालपुर टोला निवासी रामानंद चौहान गांव के बीडीसी सदस्य हैं। उनका पुत्र रामसजीवन दूध का व्यापार करता था। नौ नवंबर की शाम बकाया मांगने के विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। विवेचक उप निरीक्षक अभय नाथ यादव ने बताया कि पंकज ने हत्या में गोली मारने के लिए जिस हथियार का उपयोग किया था, वो लाइसेंसी 12 बोर एकनाली बंदूक खैरपुर निवासी सतीश सिंह की है। ऐसे में पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत सतीश सिंह पर केस दर्ज किया है। वहीं लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed