फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case on six including wife, mother-in-law and father-in-law

Sonebhadra News: पत्नी, सास-ससुर सहित छह पर केस

Thu, 22 Jun 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Case on six including wife, mother-in-law and father-in-law
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने एक युवक की तहरीर पर उसकी पत्नी, सास, ससुर समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है। उन पर फ़र्जी मुकदमे में फंसाने और धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी अजीत ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि 21 जून 2022 को उसका विवाह लखीमपुर खीरी निवासी अंजली से हुआ था। शादी के बाद दो माह तक वह ससुराल में रही। इस दौरान वह आए दिन लखनऊ जाकर रहने का दबाव बनाने लगी। उसके इन्कार करने पर अंजली के मायके पक्ष के लोगों के बहकावे में आकर ससुराल छोड़कर चली गई और वापस नहीं आई। वह कई बार विदाई कराने गया, लेकिन ससुराल वाले तैयार नहीं हुए। आरोप है कि ससुर के एक दोस्त की ओर से लगातार फोन कर गाली-गलौज के साथ ही जान से मरवाने की धमकी दी जा रही है। सास-ससुर अपनी बेटी को जान से मार कर मुझे फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दे रहे हैं। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पत्नी अंजली, सास सुधा मिश्रा और ससुर प्रेमप्रकाश मिश्रा, साला अभिषेक मिश्रा, ससुर के दोस्त सहित कुल छह लोगों पर धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed