फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case on four including company manager

Sonebhadra News: कंपनी प्रबंधक समेत चार पर केस

Thu, 25 May 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Case on four including company manager
शक्तिनगर। एनसीएल कृष्णशिला कोयला क्षेत्र में ओबी हटाने के कार्य में लगी आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर सहित चार लोगों पर पुलिस ने बदसलूकी व एससी-एसटी के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पक्ष पीड़ित पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एनसीएल की कृष्णशिला खदान में एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी अधिभार निस्तारण का कार्य करती है। बताया गया कि रोजगार की मांग को लेकर गए जमशीला गांव के पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार निर्मल उर्फ पंचू प्रधान से कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों ने धक्का मुक्की व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज देने के साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित रविंद्र कुमार निर्मल उर्फ पंचू प्रधान की शिकायत पर बुधवार शक्तिनगर पुलिस ने कंपनी के मैनेजर पीके सिंह, महेंद्र यादव, पीसी तिवारी, शैलेंद्र सेठ के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर देकर पूर्व प्रधान व उसके एक नजदीकी के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपों के सत्यता जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed