फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   a minor police caught the accused in an encounter

Sonebhadra News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ा, पुलिस की गोली से हुआ घायल

Thu, 24 Apr 2025 11:41 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 24 Apr 2025 11:41 AM IST
सार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो वह सिपाही की रायफल छीनकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस की ओर से फायरिंग में वह घायल हो गया।  

विज्ञापन
a minor police caught the accused in an encounter
पुलिस की गोली से घायल आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिपरी थाना अंतर्गत अपने ननिहाल में रह रही अनुसूचित जाति की 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने  केस दर्ज़ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कांस्टेबल की रायफल छीनकर जंगल में भागने की कोशिश की। जवाब में पुलिस की ओर से फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


भदोही के एक गांव निवासी बालिका कुछ माह से यहां पिपरी क्षेत्र में अपने नानी के घर आई थी। पड़ोस में रहने वाला युवक मंजर खान उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। बुधवार को कुछ लड़कों ने मंजर को बालिका को एक कमरे में ले जाते देखा तो  इसकी जानकारी बालिका के ननिहाल में दी। बालिका को ढूंढते हुए परिजन पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


बालिका कमरे में बेसुध हाल में पड़ी थी। मामले की सूचना लड़की के परिजनों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए केस दर्ज़ कर आरोपी को हिरासत में लिया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान घटना के वक़्त पहने गए कपड़ों की बरामदगी के लिए वह पुलिस को जंगल की ओर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक कांस्टेबल की रायफल  छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो आरोपी के बाएं पैर में लगी। सीओ ने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया हैl

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed