फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case of Naxal affected area in sonbhadra electric pole was broken after people did not vote for desired party

नक्सल प्रभावित क्षेत्र का मामला: मनचाही पार्टी को वोट नहीं दिया तो तोड़ दिया पोल, छह माह से अंधेरे में लोग

Sun, 18 Sep 2022 06:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Sep 2022 06:13 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में एक दल को गांव से कम वोट मिले तो द्वेषवश उस पक्ष से जुड़े अराजक तत्वों ने पोल तोड़ दिए। 

विज्ञापन
Case of Naxal affected area in sonbhadra electric pole was broken after people did not vote for desired party
टूटा पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के नक्सल प्रभावित गांव सोमा के ग्रामीण पिछले छह माह से अंधेरे में रहने को विवश हैं। गांव में लगे कई बिजली के खंभे टूटकर गिर गए हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से गांव में बिजली नहीं पहुंची है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव में एक दल को गांव से कम वोट मिले तो द्वेषवश उस पक्ष से जुड़े अराजक तत्वों ने पोल तोड़ दिए।  

विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र रामपुर से नक्सल गांव सोमा सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। सोमा गांव में पिछले छह महीनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। बताया जा रहा है कि मार्च में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद गांव में एक पार्टी को अधिक वोट मिले थे। इससे खफा होकर दूसरे पार्टी के लोगों ने गांव में जाने वाले 11 हजार लाइन के खंभे को तोड़कर गिरा दिया गया है।  
विज्ञापन


अब तक कोई कार्रवाई नहीं
इससे सोमा गांव में पिछले छह महीने से बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। बिजली विभाग ने न तो अब तक खंभा तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और ना ही टूटे खंभे की जगह दूसरा खंभा लगाने की जहमत उठाई। गांव के रामदुलारे की मानें तो बीते 15 मार्च से आज तक गांव में बिजली नहीं आई। बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

वहीं रामजतन का कहना है कि गांव में एक पार्टी को अधिक वोट मिल जाने के कारण गांव में आने वाला 11 हजार लाइन के खंभे को कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है। ताज्जुब इस बात की है कि जानकारी के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

सोमा गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। एक्सईएन एसके सिंह ने कहा कि  सोमा गांव का मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। अगर गांव में बिजली का खंभा टूटा है तो उसे जल्द बदलवाकर आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed