फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four rooms made in spite of stopping

रोक के बावजूद बना दिया चार कमरों का मकान

Thu, 13 Sep 2018 10:50 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Thu, 13 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Four rooms made in spite of stopping
रोक के बावजूद अवैध तरीके से बना मकान। - फोटो : sonbhadra
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया क्षेत्र के अंबेडकर नगर पुनर्वास क्षेेत्र में रोक के बावजूद चार कमरों का मकान खड़ा हो गया। दूसरी तरफ सुरक्षाकर्मियों द्वारा बुधवार सुबह गिराई गई दीवार रात में फिर से खड़ी कर दी गई। यह अलग बात है कि बृहस्पतिवार को फिर दीवार गिरानेे का कोरम पूरा कर दिया गया।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर पुनर्वास क्षेत्र जाली कागजों के जरिए हासिल किए गए प्लॉटों को लेकर चर्चा में है। कई प्लॉटों को फर्जी तरीके से बेचे जाने के खुलासे के बाद प्रबंधन के तरफ शुरू जांच में रोजाना कुछ नया सामने आ रहा है। बृहस्पतिवार को प्लॉट संख्या 314 का मामला सामने आया।
विज्ञापन


परियोजना के सुरक्षा अधिकारी ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए शौकत अली खान के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर में रोक के बाद अवैध तरीके से चार कमरों का निर्माण कराए जाने के जिक्र के साथ यह भी कहा गया है कि संबंधित पक्ष मारपीट पर उतारू हो गया है इस लिहाज एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। अतिक्रमणकारियों के आगे सुरक्षा विभाग के सरेंडर के बाद कई सवाल खड़े हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ बुधवार सुबह प्लॉट संख्या 334 पर हुए जिस निर्माण को सुरक्षाकर्मियों ने ढहा दिया था, वहां रात में फिर से कई फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी गई। सूचना के बाद अधिकारियों के निर्देश पर पहुंचे गार्डों व सुरक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को निर्माण गिराने के नाम खानापूर्ति कर दिया।   


इस संबंध्ा में एनसीएल खड़िया के सुरक्षा प्रभारी नारदमुनि चौबे ने कहा कि खड़िया क्षेत्र के सहायक प्रबंधक राजस्व के निर्देश पर निर्माण को बृहस्पतिवार को फिर से गिराया गया है। अवैध तरीके से बन चुके मकान और इसके बाद तनाव को देेखते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है कि संबंधित के ऊपर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed