{"_id":"6349aa0d0704c5758426002c","slug":"case-filed-against-six-including-crusher-plant-owner-sonbhadra-news-vns679079267","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर प्लांट मालिक समेत छह पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशर प्लांट मालिक समेत छह पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली अंतर्गत सोन ईको प्वाइंट के समीप बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रक को भगा ले जाने की कोशिश के मामले में खनन विभाग ने केस दर्ज कराया है। खान निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक, मालिक, क्रशर प्लांट मालिक समेत छह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खान निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर अवगत कराया है कि सोन ईको प्वांइट के पास भूतपूर्व सैनिकों के साथ उप खनिज भरे वाहनों की जांच कर रहे थे। उन्होंने डाला की तरफ से गिट्टी लोड कर आ रहे एक ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। भागने के चक्कर में ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। वाहन की चपेट में सुरक्षाकर्मी आने से बाल-बाल बच गए।
ट्रक चालक को हिरासत में लेकर गिट्टी परिवहन करने के संबंध में प्रपत्र मांगा गया तो नहीं दिखा सका। पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि पासरों की ओर से बगैर प्रपत्र के ओवरलोड गिट्टी लदे वाहनों को पास कराया जाता है। खनन टीम ने गिट्टी लदे वाहन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। जिस क्रशर प्लांट से बगैर परमिट के गिट्टी लोड हुई थी उसके बारे में पता चला।
विज्ञापन
ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने खान निरीक्षक की तहरीर पर क्रशर प्लांट स्वामी कौशल कुमार, पासर सुनील सिंह उर्फ डीएसपी, वाहन चालक उमेश कुमार, वाहन स्वामी, विमलेश (गाड़ी लोड कराने वाला) और अज्ञात के खिलाफ चोरी, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।