{"_id":"673ccb46e8313dffbd0bac57","slug":"case-filed-against-seven-including-pradhans-husband-for-beating-up-scheduled-caste-youth-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120658-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई के आरोप में प्रधान के पति समेत सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई के आरोप में प्रधान के पति समेत सात पर केस
विज्ञापन
खैरटिया निवासी अनुसूचित जाति के एक युवक की पिटाई के आरोप में कोतवाली पुलिस ने बिल्ली मारकुंडी के प्रधान के पति अमरेश यादव और उनके 6 साथियों पर केस दर्ज किया है।
वहीं अमरेश ने भी विपक्षियों पर अपने पिता राधेश्याम यादव को मारने पीटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अमरेश के कुछ साथियों का पकड़कर चालान कर दिया।
बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के खैरटिया टोला निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 नवंबर की रात करीब 12:30 बजे ओबरा स्थित क्लब चार में हो रहे मांगलिक कार्यक्रम में जा रहा था।
विज्ञापन
डीहबाबा के पास गांव के ही बृजेश यादव, कमलेश यादव व उनके साथी मनीष दुबे, अजय कुमार एकजुट होकर उसे जातिसूचक गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। किसी तरह वहां से भागकर उसने जानकारी अपने घर वालों को दी।
जब वह परिजनों के साथ वापस घर जा रहा था तो रास्ते में अमरेश यादव, कमलेश यादव, राधेश्याम यादव, महेंद्र यादव ने मिलकर भाई राहुल को लाठी डंडों से पीट दिया।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी बृजेश यादव, कमलेश यादव, राधेश्याम यादव, मनीष दुबे, अजय कुमार, अमरेश यादव, महेंद्र यादव पर दलित युवक से मारपीट करने के आरोप में एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति के युवक की शिकायत पर आरोपियों का चालान किया गया है। अमरेश यादव की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसकी जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।