फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against eight in the firing

गोलीकांड में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 25 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Case filed against eight in the firing
सोनभद्र। सदर कोतवाली के रौप गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में चली गोली के मामले में छह नामजद सहित आठ के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर रिवाल्वर, एसबीबीएल गन मय कारतूस के साथ बरामद कर लिया। सोमवार को दोनों का चालान कर दिया गया। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात रौप गांव में बिजली काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान फायरिंग भी हुई। पुलिस ने बताया कि प्रथम पक्ष की कुमारी आरती पटेल की तहरीर पर रौप निवासी रामभुवन यादव, बमबम और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। वादिनी का आरोप है कि कुछ लोग उसका बिजली का तार काट दिए। मना करने पर उन लोगों ने भद्दी-भददी गालियां देना शुरू कर दिया। उसके मित्र बीरू रामभूवन के घर बिजली काटने के बारे में पूछने गया तो वह अपने साथियों के साथ जान मारने की नियत से फायरिंग करने लगा। गोली लगने से प्रमोद और उसका साथी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का उपचार वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर सदर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी प्रवीण सिंह और एसओजी प्रभारी अंजनी राय ने विभिन्न जगहों पर आरोपियों को पकडने के लिए छापेमारी किया। पकड़े गए आरोपी रामभूवन यादव एवं बमबम की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर, एसबीबीएल गन मय कारतूस बरामद कर लिया। उधर दूसरे पक्ष के राबट्र्सगंज के विकास नगर निवासी शुभम सिंह उर्फ बमबम सिंह की तहरीर पर बीरू, धीरू, प्रमोद सिंह और अनिल यादव के विरूद्घ केस दर्ज किया गया है। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि मातहतों को निष्पक्ष ढंग से मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed