फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against couple who extorted money in the name of getting possession

कब्जा दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठने वाले दंपती पर केस दर्ज

Sun, 17 Jul 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Case filed against couple who extorted money in the name of getting possession
जौराही गांव निवासी एक आदिवासी को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर दंपती ने लाखों रुपये ठग लिए। रुपये वापस न करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेेश पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के जौराही गांव निवासी बुद्धू कोरवा ने कुछ वर्ष पहले जमीन रजिस्ट्री कराई थी। इस जमीन को लेकर विवाद था। बाद में आपसी सहमति में 13 बिस्वा जमीन पक्षकारों से मिल गया। इसी बीच एक राजनैतिक पार्टी से जुड़ी महिला उसके संपर्क में आ गई। महिला व उसके पति ने पूरे जमीन पर उसका कब्जा दिलवाने के नाम पर 3.25 लाख रुपये ऐंठ लिए। इस बीच जब वह काम के संबंध में पूछता तो उसे आश्वासन मिलता रहा। कुछ समय बीतने के बाद जब वह पैसा मांगने लगा तो उसके साथ लोग दुर्व्यवहार करने लगे। पीड़ित ने मामले की शिकायत बभनी पुलिस से की लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की। दोनों पक्षों ने बैठकर मामला निस्तारण का आश्वासन दिया। पैसा वापसी का प्रयास होता रहा लेकिन पीड़ित को पैसा वापस नहीं किया गया। अंत में पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को बभनी पुलिस ने प्रीति सिंह व उनके पति गोपाल सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed