फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against three including home guard for selling minor

नाबालिग को बेचने के आरोप में होमगार्ड सहित तीन पर केस

Fri, 11 Jun 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Case against three including home guard for selling minor
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के दंडइत बाबा मंदिर परिसर में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी करने आए राजस्थान के नागौरी जिला निवासी युवक सहित तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र पौत्स्यायन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की है। दलाल के माध्यम से दो लाख में नाबालिग की शादी करने वाले पिता को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोपी पिता होमगार्ड बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जिला बाल संरक्षण अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी ने तहरीर में लिखा है कि दस जून को सूचना मिली कि राबर्ट्सगंज नगर में स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर में एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। राजस्थान से आए कुछ व्यक्ति बाल विवाह कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई टीम और महिला शक्ति केंद्र टीम ने मंदिर पर पहुंच कर बाल विवाह को रोकवा दिया। टीमों ने पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले लड़की उम्र के बारे में उसके पिता से पूछताछ की तो उम्र के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दिखा सका। प्रथम दृष्टया बालिका को देखने पर उसकी उम्र 14 लग रही थी। बालिका को बाल गृह बालिका में आवासित कराया गया। बालिका से शादी करने वाले युवक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि एक एजेंट के माध्यम से दो लाख रुपये देकर शादी कर रहा था। कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी की तहरीर पर आरोपी दूल्हा मनोहर राम नाई, एजेंट महावीर शर्मा दोनों निवासी नागौरी राजस्थान और बालिका के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed