फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against three including former head, wife and son

Sonebhadra News: पूर्व प्रधान, पत्नी और बेटे समेत तीन पर केस

Thu, 04 Jan 2024 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Case against three including former head, wife and son
सोनभद्र। जमीन की बिक्री के नाम पर पैसे लेने और बाद में बैनामे से मुकरने के आरोप में सदर कोतवाली पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बिजौली निवासी शिवकुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि गांव के ही प्रेमप्रकाश उर्फ श्रीराम ने जमीन बिक्री की बात कही थी। उसने अपने माता-पिता के उपचार व पुत्र की पढ़ाई के खर्च के नाम पर 5.22 लाख रुपये उधार यह कह कर लिया कि वह बदले में दो बिस्वा भूमि बैनामा करेगा। इस बाबत एक एग्रीमेंट भी किया गया था। बाद में कहा कि उसके नाम जमीन नहीं है। नाम होते ही बैनामा कर देगा। पिता की मृत्यु के बाद वरासत में आरोपी को जमीन प्राप्त होने के बाद भी उसने बैनामा नहीं किया। तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान प्रेमप्रकाश उर्फ श्रीराम, पत्नी सीमा और शिवम पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed