सोनभद्र: खाद के कागजात न दिखाने पर तीन के खिलाफ मुकदमा, जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में बरामद 59 बोरी खाद से संबंधित कागजात न दिखाने पर शनिवार को कार्रवाई की गई। मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई।
सदर कोतवाली में दी गई तहरीर में जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि छह दिसंबर को सूचना मिली कि मिलावटी खाद किसानों को वितरित करने के लिए राबर्ट्सगंज की ओर भेजी जा रही है। इस सूचना पर उन्होंने नायब तहसीलदार रवि प्रजापति के साथ जांच कर दो लोगों के कब्जे से 29 बोरी खाद बरामद की।
पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर लोढ़ी गांव स्थित एक मकान में छापा मारने पर 30 बोरी खाद बरामद हुई। इस तरह कुल 59 बोरी खाद बरामद हुई। खाद का कारोबार करने वालों को कागजात दिखाने के लिए मौका दिया गया, लेकिन वे नहीं दिखा पाए।
जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि मामले में ओबरा थाना क्षेत्र के खररिया बिल्ली-मारकुंडी गांव निवासी ठाकुर प्रसाद, कोटा निवासी राजेंद्र प्रसाद और प्रयागराज के बरवारी कोराव निवासी रामध्यान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।