{"_id":"623768d77ca37556976a3822","slug":"case-against-those-who-entered-pradhan-s-house-and-beat-him-up-sonbhadra-news-vns6440514176","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर में घुसकर मारपीट करने वालों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के घर में घुसकर मारपीट करने वालों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी चुर्क क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुर्क के प्रधान के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापा मारा गया लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। रविवार को भी आरोपियों की तलाश में दबिश जारी थी।
होली के दिन शुक्रवार की दोपहर चुर्क गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। चुर्क के रहने वाले कुछ लोगों ने बहुअरा गांव के रहने वाले कई लोगों की पिटाई कर दी थी। इससे खफा होकर दूसरे पक्ष के लोग शाम को ग्राम प्रधान के घर पहुंच कर विवाद करने वालों की तलाश करने लगे। इस दौरान कुछ युवकों ने ग्राम प्रधान के घर पर मौजूद दो युवकों की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने के लिए एक किशोरी गई तो उसकी भी पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने टीवी, बाइक समेत अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ कोतवाल, चुर्क चौकी प्रभारी प्रधान के घर पहुंचते तब तक हमलावर फरार हो गए थे। चुर्क चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि चुर्क गांव निवासी संतोष यादव की तहरीर पर आठ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा, समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।