फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against four people selling girls, three arrested

लड़कियों को बेचने वाले चार लोगों पर केस, तीन गिरफ्तार

Tue, 25 May 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Case against four people selling girls, three arrested
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में मंगलवार को पुलिस ने लड़कियों को बहला-फुसलाकर घर से ले जाकर बेचने वाले गिरोह के दो महिला समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान में बेची गई राबर्ट्सगंज की रहने वाली एक किशोरी की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

चार मई को संदिग्ध हाल में राबर्ट्सगंज की रहने वाली एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। हालांकि सोमवार को लापता किशोरी खुद अपने घर पहुंच गई और अपनी मां को आपबीती बताई तो रोंगटे खड़े हो गए। किशोरी का कहना था कि राबर्ट्सगंज की रहने वाली परिचित एक महिला के घर गई थी। उसे पानी में कुछ नशीला पदार्थ डाल कर पिला दिया गया। पानी पीते ही वह अचेत हो गई, जब होश आया तो उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। वहां एक व्यक्ति मौजूद था। पूछने पर व्यक्ति ने बताया कि तुम्हें खरीद कर लाया हूं और शादी करूंगा। किशोरी का कहना है कि उसको राजस्थान में रखा गया था। वहां से वो किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची। मंगलवार को किशोरी को लेकर उसकी मां ने कोतवाली में तहरीर दी। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दोपहर बाद पुलिस ने किशोरी को बेचने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी मंजू चौहान, मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर निवासी पूजा, नंदनी निवासी न्यू मार्केट राबर्ट्सगंज और अमित सिंह निवासी महुआवकला थाना चोपन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंजू, अमित और पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। नंदिनी की तलाश जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ अहम जानकारियां दी है, उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed