फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against four people for selling government land

सरकारी जमीन बेचने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 08 Mar 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Case against four people for selling government land
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के करीबरॉव गांव में सरकारी भूमि को फर्जीवाड़ा कर कई लोगों को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में शनिवार रात क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल राजकुमार यादव ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के बभनौली निवासी संजय मिश्रा उनकी पत्नी सत्यमा ,पुत्रगण संदीप मिश्रा तथा दिलीप मिश्रा ने करीबरॉव मे रही भूमि को अलग अलग कुछ लोगों को बेच दिया है, जब कि जांच में वह भूमि सरकारी है। पुलिस ने बताया कि लेखपाल के मुताबिक उक्त भूमि पहले दान स्वरूप मिली थी। उसके बाद मामला न्यायालय के अधीन हो गया था। बीच में किसी तरह से जमीन आरोपितों ने अपने नाम करा ली। लेखपाल ने बताया कि सरकारी भूमि को कई लोगों के हाथ बेच दिया गया। सरकारी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में लेखपाल राजकुमार की तहरीर पर संजय मिश्रा उनकी पत्नी सत्यमा ,पुत्रगण संदीप मिश्रा तथा दिलीप मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed