फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against 82 including SP District President

सपा जिलाध्यक्ष समेत 82 के खिलाफ केस

Wed, 16 Sep 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Case against 82 including SP District President
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के विरोध में 14 सितंबर को चुर्क तिराहे के समीप सपा कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय जाते समय स्टेट हाईवे पर बैठकर सपाजनों ने नारेबाजी की थी। रोकने पर पुलिस से कार्यकर्ताओं ने नोकझोंक की थी। इसके बाद 82 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इनके खिलाफ सरकारी काम में अवरोध पैदा करने, बगैर अनुमति प्रदर्शन कर जाम लगाने समेत अन्य धाराओं में सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव समेत 82 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अंजनी कुमार राय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सपा कार्यालय से कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट जाने के लिए रवाना हुए थे। लेकिन पुलिस ने धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए उन्हें गिरफ्तार कर चुर्क पुलिस लाइन ले जाकर चालान कर दिया। एसडीएम ने सभी को जेल भेज दिया था। हालांकि मंगलवार को सभी कार्यकर्ता जेल से छूट गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मो. सईद कुरैशी, प्रशांत कुमार सिंह, हिदायत उल्ला खां, शिवनारायण सिंह, बबलू धांगर, मन्नू पांडेय, आनंद चौबे, धीरज मदनवाल, चंद्र बली सिंह, अवधेश पटेल, उमेश चौबे, सतीश यादव, राजनाथ यादव, अशोक पटेल, अजीत कुमार, राजेश यादव, सतेन्द्र, सत्यनारायण, आदित्य सिंह, सियाज अहमद, पवन पाठक, विनोद पांडेय, कृष्णा यादव, अजीत कनौजिया, कृष्णा शर्मा, सुशील यादव, हरिजीत सिंह, सुरेन्द्र यादव, केएल यादव, जसवंत, अनूप शर्मा, रिषभ अग्रहरि, अमिन, शाजिद, फरहान अहमद, वकराज मौर्य, ताज खां, मुस्ताक, रामदेव यादव, अखिलेश यादव, अंकित सिंह राठौर, लक्ष्मी नारायण, राजेश यादव, पप्पू यादव, राजा रघुवंश सिंह, सूरज सिंह, सुभाष मौर्य, विनित पांडेय, हिमांशु यादव, शशिप्रकाश मिश्रा, प्रदीप साहनी, रमेश यादव, जितेन्द्र नाथ यादव, ज्युतेश कुमार, वीरेन्द्र चौबे, शिवम यादव, राजू, अरुण, आशुतोष, शिवमोली, लाल साहब, रमेश, सुरेश यादव, विनीत जायसवाल, शब्बीर, सच्चिदानंद पांडेय, महेश यादव, दिलीप, गोलू, पीयूष, विकास, अशोक जायसवाल, रोहित सोनकर, हरिशंकर विश्वकर्मा, बजरंग यादव, प्रमोद, इमरान, सुजीत, अरविंद और प्रदीप यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed