Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The grand festival of Chhath started with Nahai-Khaay, Kharna today

Sonebhadra News: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ का महापर्व, खरना आज

Fri, 13 Nov 2026 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The grand festival of Chhath started with Nahai-Khaay, Kharna today
रॉबर्ट्सगंज मेहुड़ी नहर पर छठ पुजन के लिए बनी वेदी। संवाद
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान को लेकर सोनांचल के लोगों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। पर्व के पहले दिन व्रती महिलाओं और पुरुषों ने स्नान कर घरों की साफ-सफाई की और पूरी शुद्धता के साथ पूजा-अर्चना कर छठ व्रत का संकल्प लिया। इसके साथ ही घरों में छठी मइया के गीत गूंजने लगे हैं। शनिवार को खरना पूजा होगी।
विज्ञापन

जिले में छठ पूजा के 188 प्रमुख घाट हैं। विंढमगंज में यूपी और झारखंड की सीमा को विभाजित करने वाली सततवाहिनी और कुकुरडूबा नदी के संगम पर स्थित विशाल सूर्य मंदिर के पास छठ पूजा के लिए भीड़ उमड़ती है। नदी तट और भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से सटे परिसर में जिले के सबसे बड़े छठ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सन क्लब सोसायटी की ओर से मेला स्थल की साफ-सफाई कर उसे आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। छठ व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए करीब 200 टेंट लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा सुलभ शौचालय, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष शिवम मद्धेशिया ने बताया कि व्रती महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी में स्नान के दौरान उन्हें गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, वाटर बोर्ड, मिकी माउस और रेलवे ट्रेन सहित कई आकर्षण रहेंगे। क्लब के युवाओं ने सतत वाहिनी नदी के चेकडैम में रुके पानी के बीच आकर्षक ढंग से आई लव विंढमगंज सजाया है। यह सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

बाजार में छठ पूजन सामग्री की खरीदारी तेज
छठ महापर्व को लेकर विंढमगंज बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। महिलाएं व्रत में उपयोग होने वाले सूप और दौरी की खरीदारी में जुटी हैं। बाजार में सूप 250 से 335 रुपये तथा दौरी 500 से 700 रुपये तक बिक रही है। इसके अलावा कुम्हारों की दुकानों पर ढकनी और दीयों की खरीदारी भी जोरों पर है। सुहाग की सलामती की कामना के साथ महिलाएं शृंगार की दुकानों पर सिंदूर और अन्य शृंगार सामग्री खरीद रही हैं। हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां सजाने के साथ ही कपड़ों की दुकानों पर साड़ियों की खरीदारी भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरवा चावल के साथ खाई चने की दाल, लौकी की सब्जी
बभनी। छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई गई। स्नान के बाद महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया। घरों में अरवा चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी का प्रसाद तैयार कर ग्रहण किया। पर्व के दौरान साफ-सफाई, पवित्रता और नियम-संयम का विशेष महत्व होता है। शनिवार को खरना के साथ व्रत का दूसरा चरण शुरू होगा। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम को पूजा-अर्चना के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।

सजीं फलों की दुकानें, गन्ने की मांग ज्यादा
सोनभद्र। पूजा सामग्री, फल, सूप, दउरा और अन्य सामान की खरीदारी शुरू हो गई है। पर्व पर मौसमी फलों की मांग भी ज्यादा है। जगह-जगह फलों की दुकानें सज गई हैं। फुटकर विक्रेता रामपति मौर्य ने बताया कि शुक्रवार को सेब 100 रुपये, अनार 140, शरीफा 140, शारदा 100 रुपये किलो, नारियल 40 रुपये पीस, कीवी और अंगूर 400 रुपये किलो बिके। ड्रैगन फ्रूट 100 रुपये प्रति पीस, अमरूद 60 से 100 रुपये किलो, संतरा 80 से 100 रुपये किलो बिका। पपीता 80 से 100, सिंघाड़ा 40, अनानास 40 रुपये नग, कइत और अमरस 10 रुपये प्रति नग, केला 40 से 50 रुपये दर्जन बिका। तरबूज 60 तथा सुथनी 120 रुपये किलो बिकी। मूंगफली 100, बैर 100, नाशपाती 150 रुपये तथा मकोय एक हजार रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। गन्ना 40 से 50 रुपये प्रति पीस बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed