फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car hits bike, couple dies

Sonebhadra News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती की मौत, दो बेटियां घायल

Sun, 03 Mar 2024 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Car hits bike, couple dies
सोनभद्र सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में स्थित बरका चौकी क्षेत्र के धौहनी मुख्य मार्ग पर रविवार को कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद चार पहिया वाहन को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कछरा सिंह बृजेंद्र सिंह रविवार को पत्नी सुनीता सिंह व दो बच्चियों को साथ लेकर बाइक से बेटहाडांड़ बरगवां रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी धौहनी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर ही बृजेंद्र सिंह व उसकी पत्नी सुनीता की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं रीना सिंह (4) व जूही सिंह (1) गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन को छोडकऱ फरार हो गया। पुलिस ने घायल बच्चियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed