फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Canteen workers get justice after 35 years, 20 employees got joining letter

कैंटीन कर्मियों को 35 साल बाद न्याय, 20 कर्मचारियों को मिला ज्वाइनिंग लेटर

Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Canteen workers get justice after 35 years, 20 employees got joining letter
एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) के कैंटीन कर्मचारियों को 35 साल बाद न्याय मिलने से कार्मिकों व परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। एनटीपीसी ने कर्मचारियों को संस्था का हिस्सा मानते हुए 20 कर्मियों को ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिया। संबंधित कर्मियों को 25 जुलाई तक एनटीपीसी के विभिन्न पावर प्लांटों में ज्वाइन करना है। इससे पहले मेडिकल सहित अन्य औपचारिकता पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

कैंटीन कर्मचारियों ने स्थाई नियुक्ति के लिए लड़ाई साल 1987 में शुरू की थी। औद्योगिक विवाद के रूप में शुरू मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। इस दौरान कई उतार चढ़ाव आए लेकिन न तो कर्मचारियों ने हिम्मत हारी ना तो पैरोकारों ने। जिन कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र व तैनाती दी गई है उसमें महानंद को एनटीपीसी बोंगाईगांव असम, जयप्रकाश कुशवाहा एनटीपीसी बरौनी, दरोगा यादव एनटीपीसी फरक्का, दिवाकर सिंह एनटीपीसी कूडगी, शिव जल खंडित एनटीपीसी कूडगी, अशोक सिंह एनटीपीसी चट्टी बरियातू बड़कागांव हजारीबाग, शंभू यादव एनटीपीसी कूडगी, दिलीप कुमार मुंडा एनटीपीसी बाढ़, सुख पति पटेल एनटीपीसी सिमाद्री, अर्जुन सिंह प्रथम को एनटीपीसी फरक्का में नियुुक्ति दी गई लेकिन दुर्भाग्यवश मंगलवार को आर्डर आने के पश्चात उनकी मृत्यु हो गई। इसी प्रकार कौशल किशोर एनटीपीसी केरेनदारी हजारीबाग झारखंड, स्व. महेंद्र नाथ सिंह, स्वर्गीय चेतन सिंह के मृत्यु के उपरांत उनके आश्रित को नियम मुताबिक लाभ मिलेगा। राजपति ठाकुर जुलाई 2020 में रिटायरमेंट हुए। इनको भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा 11 अन्य कर्मचारियों को भी ऐसे ही नौकरी तथा रिटायरमेंट वह मृतक आश्रितों को बाद उन्हें नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। इस लड़ाई को एडवोकेट हाई कोर्ट पंकज कुमार अस्थाना ने अहम भूमिका निभाई। श्री अस्थाना ने न्याय की जीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed