{"_id":"6637c1e43597193bf6077f02","slug":"candle-procession-held-demanding-arrest-of-prajwal-revanna-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-112715-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कैंडल जुलूस निकाल प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कैंडल जुलूस निकाल प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
फोटो:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व में रविवार की देर शाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैंडल जुलूस निकाला। उन्होंने अश्लील वीडियो मामले में जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी और फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
रॉबर्ट्सगंज नगर में कैंडल जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ो का नारा लगाया और स्मृति ईरानी के खिलाफ भी जमकर हल्ला बोला। महिला जिलाध्यक्ष ने सभा में कहा कि इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद भी प्रधानमंत्री मौन हैं।
महिलाओं ने कहा कि इस सरकार में आये दिन महिलाओं के शोषण और अत्याचार के मामले आ रहे हैं, मगर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। सभी ने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इससे पहले बढौली गांव से लेकर बढौली चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें मुख्य रूप से सीता राव, तेतरी देवी , सीमा, दुर्गावती, फूलवंती, तेतरी, लक्ष्मीना, अनीता, ममता आदि मौजूद रहे।