फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Campus ambassadors will be made in every colleges, will explain the importance of voting.

Sonebhadra News: हर कॉलेजों में बनेंगे कैंपस एंबेसडर, समझाएंगे मतदान का महत्व

Fri, 15 Mar 2024 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Campus ambassadors will be made in every colleges, will explain the importance of voting.
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को डायट परिसर में स्वीप योजना के तहत इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की बैठक हुई। इसमें राजकीय कॉलेज के प्राचार्यों और प्राध्यापकों के साथ चर्चा कर मतदान में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र यादव ने सभी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की टीम बनाकर अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेजों के माध्यम से गोष्ठी, रैली, पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक कॉलेज में कैंपस एंबेसडर नियुक्त कराने को कहा, जिनके माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का क्रियान्वयन हाेगा। उन्होंने सभी प्राचार्य व प्राध्यापकों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने में पूर्ण सहभागिता के लिए शपथ भी दिलाई। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रवक्ता व स्वीप प्रभारी अनिल कुमार पासवान ने पीपीटी के माध्यम से क्लब के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बेसिक शिक्षा में स्वीप कोऑर्डिनेटर आनंद त्रिपाठी ने जिले विभिन्न स्कूलों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के कार्यक्रमों को स्काउट एवं एनसीसी से जोड़कर पूर्ण करने जोर दिया। कार्यक्रम में आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज से नोडल शिक्षक अनिल पांडेय, डायट प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज की प्रवक्ता आकांक्षा पांडेय, राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल से अजय कुमार, सुमन देवी, ओबरा से डॉ. महीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed