{"_id":"594bfc454f1c1ba6448b458d","slug":"campaign-to-involve-youth-in-voter-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने को चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने को चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। युवाओं का मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलेगा। विधान सभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियोें में युवा निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए चलाये जाने वाले विशेष अभियान में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से भी मदद ली जाएगी। ताकि ये लोग नये मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराए।
यह बातें एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि युवा निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस विशेष अभियान की दो विशेष तिथियां नौ जुलाई व 13 जुलाई निर्धारित की गयी हैं, जिसमें 18 से 19 वर्ष तक के आयु समूह के 21 वर्ष तक की आयु सीमा के छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने के लिए प्रारूप-छह भरे जायेंगें। उन्होंने बताया कि बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं का नाम बढ़ाया जायेगा। इस दौरान मरे हुए मतदाताओं का नाम अपमार्जित करने का भी कार्य किया जायेगा। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्षों, सचिवों से अपेक्षा की कि वे विशेष अभियान के दौरान बूथ लेबिल अधिकारियों के मदद के लिए सभी मतदान केन्द्रों में बूथ लेबिल अभिकर्ता की नियुक्ति विशेष ध्यान देकर करें और उसकी एक प्रति जिला निर्वाचन को भी उपलब्ध करायें।