{"_id":"67a254927b1d09a85b076450","slug":"by-elections-will-be-held-on-three-vacant-posts-of-pradhan-and-13-members-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-123945-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्रधान के तीन और सदस्य के 13 रिक्त पदों पर होगा उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्रधान के तीन और सदस्य के 13 रिक्त पदों पर होगा उपचुनाव
विज्ञापन
जिले में ग्राम प्रधान के तीन और ग्राम पंचायत सदस्य के 13 रिक्त पदों पर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आठ फरवरी से नामांकन और 19 फरवरी को मतदान होगा।
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के भभाइच, म्योरपुर ब्लॉक के जामपानी और चतरा ब्लॉक के डोमरिया गांव के प्रधान का पद विभिन्न कारणों से रिक्त हो गया था। इसके अलावा 13 ग्राम पंचायत सदस्य के पद भी रिक्त हैं। शासन के निर्देश पर इनके उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है।
रिक्त पदों को भरने के लिए 8 फरवरी से नामांकन किया जाएगा। इसी क्रम में 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 को उम्मीदवारों द्वारा नाम वापसी की जाएगी। इसके अलावा इसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन
इसके बाद 19 फरवरी को मतदान होकर 21 फरवरी को मतगणना कर विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह ने बताया कि म्योरपुर में जामपानी के प्रधान तथा घरसड़ी और नधिरा में दो सदस्यों का पद रिक्त है, जिसके लिए चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।