फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Businessman dies in Sonbhadra after being hit by Hiva

सोनभद्र में हाइवा की चपेट में आने व्यवसायी की मौत

Wed, 10 Feb 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Businessman dies in Sonbhadra after being hit by Hiva
मृतक आशुतोष यादव की (फ़ाइल फ़ोटो) - फोटो : SONBHADRA
रेणुकूट। नगर के मुख्य बाजार स्थित मछली मंडी के समीप बुधवार को सुबह करीब 10 बजे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रेणुकूट नगर पंचायत कार्यालय के समीप रहने वाले व्यवसायी आशुतोष यादव (49) पुत्र अलगू यादव बुधवार की सुबह किसी काम से बाजार में आए थे। कार्य करने के बाद बाइक से वे अपने घर वापस जा रहे थे। बाजार में गाड़ियों की लंबी कतार होने की वजह से वह बाईं पटरी पर बाइक से जा रहे थे। इस दौरान अचानक किसी से धक्का लग जाने के कारण वह सड़क पर गिर पड़े और बगल से गुजर रही हाइवा का पिछला टायर उन पर चढ़ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से नगर में सनसनी फैल गई। आसपास के काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने उनकी पहचान आशुतोष यादव के रूप में की। घटना की सूचना परिजनों को मिलने पर वहां पर परिजन भी पहुंच गए। रेणुकूट चौकी इंचार्ज भानु प्रताप सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं लोगों का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। दो लेन की सड़क है। एक लेन पर सब्जी, ठेले वालों और बाइक पार्किंग करने वालों का कब्जा रहता है, जिसकी वजह से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण हटाने का कभी-कभार जब प्रशासन द्वारा प्रयास किया जाता है तो कुछ दिन तक ठीक रहता है। लेकिन बाद में फिर अतिक्रमण पूर्व की भांति हो जाता है। नगरवासियों ने प्रशासन से सड़क को कब्जा मुक्त करते आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed