{"_id":"64ef87cfc1d5bfbe2a0d6e68","slug":"buses-fell-short-due-to-crowd-of-women-people-raised-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-2838-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: महिलाओं की भीड़ से कम पड़ गई बसें, नारेबाजी की तो गैराज से मंगाई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: महिलाओं की भीड़ से कम पड़ गई बसें, नारेबाजी की तो गैराज से मंगाई बस
विज्ञापन
सोनभद्र। भाई को राखी बांधने के लिए रोडवेज बसों से सफर पर निकली महिलाओं की खूब फजीहत हुई। महिलाओं की भीड़ के आगे बसें कम पड़ गई। दौड़ते-भागते किसी तरह बसों में प्रवेश मिल सका तो सीट के लिए भी खूब धक्कामुक्की हुई। कई बार बस के लिए घंटे भर का इंतजार भी करना पड़ा। महिलाओं के लिए पर्याप्त बसें चलाने का दावा तार-तार होने पर उनमें कड़ी नाराजगी रही। गुस्साई महिलाओं ने डिपो परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
प्रदेश सरकार की तरफ से रक्षाबंधन के दौरान दो दिन परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क सफर कराने का निर्देश दिया गया है। परिवहन निगम की बसों में मंगलवार की रात 12 बजे से ही यह सुविधा शुरू कर दी गई। भाई को राखी बांधने के लिए बुधवार की सुबह से ही महिलाओं की बसों में भीड़ देखी गई। दोपहर बाद सोनभद्र डिपो में बेतहाशा भीड़ ने परेशानी बढ़ा दी। जो भी बस आई, उसमें महिलाएं भर जा रही थीं।
करीब ढाई बजे महिलाओं की भीड़ के सामने रोडवेज बसों की कमी हो गई। इस पर महिलाएं रोडवेज बस उपलब्ध कराने के लिए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। बाद में डिपो प्रबंधन की तरफ से मरम्मत कराई जा रही बस में सभी यात्रियों को बैठाकर रवाना किया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ। नारेबाजी करने वालों में पार्वती, संध्या, रेखा, सुकुमारी, रूपमति पासवान, पूजा आदि रहीं।
विज्ञापन
इस संबंध में एआरएम विश्राम का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सभी रोडवेज बसें संचालित की जा रही हैं। दोपहर में अचानक भीड़ बढ़ने से थोड़ी दिक्कत हुई। हालांकि महिलाओं को शांत करते हुए दूसरी बस से भेजा गया।
ग्रामीण मार्गों पर बढ़ी दिक्कत
जिले में अधिकांश राेडवेज बसों का संचालन वाराणसी-शक्तिनगर और मिर्जापुर, प्रयागराज मार्ग पर होता है। इस मार्ग पर यात्रा करने वाली महिलाओं को तो मुफ्त यात्रा का लाभ मिला, लेकिन दुद्धी, विंढमगंज, कोन, रामगढ़, खलियारी, घोरावल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों तक जाने के लिए महिलाओं को प्राइवेट साधनों का ही सहारा लेना पड़ा। इन मार्गों पर सफर में उन्हें काफी दुश्वारी हुई। बस, जीप, टेंपो में किसी तरह भरकर वह गंतव्य को रवाना हुईं।
मुफ्त यात्रा को लेकर महिलाएं उत्साहित
परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करना सरकार की सराहनीय पहल है। इससे महिलाओं को राखी बांधने जाने के लिए काफी राहत हो गई। हालांकि बसों की संख्या बढ़ाई गई होती तो काफी सहूलियत मिलती। -पूजा सिंह, यात्री।
मैं हर साल रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा करती हूं। हम बहनों को मुफ्त यात्रा से महिलाओं का आवागमन सुगम हो सका है। ग्रामीण रूटों पर भी बस चलाने की जरूरत थी। - अनीता दुबे, यात्री।