फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bus stuck in the pit of Kon-Windhamganj road, jammed

Sonebhadra News: कोन-विंढमगंज मार्ग के गड्ढे में फंसी बस, लगा जाम

Tue, 16 Apr 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bus stuck in the pit of Kon-Windhamganj road, jammed
तेलगुडवा-विंढमगंज मार्ग गड्ढायुक्त हो गया है। इसके चलते आए दिन वाहन इसमें फंस रहे हैं। सोमवार काे कोन बस स्टैंड पर कचनरवा की ओर से आ रही सवारी बस गड्ढे में फंसी तो सड़क पर जाम लग गया। क्षेत्रवासियों की मदद से जेसीबी से गड्ढे में मिट्टी डालकर किसी तरह आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण महंगू राम, शिवचंद्र गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, शिवपूजन आदि ने कहा कि पिछले सात-आठ वर्षों से कोन, विंढमगंज-तेलगुड़वा मार्ग पूरी तरह से जर्जर और गड्ढायुक्त है। क्षेत्रीय विधायक से सड़क मरम्मत की मांग की गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माण हुआ, लेकिन बनते ही सड़क पहले से भी खराब स्थिति में हो गई है। सडक पर जगह-जगह दो से तीन फीट गहरा गड्ढा होने से क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए सड़क को गड्ढामुक्त कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed