{"_id":"6526d6c0bc137639cc0f992d","slug":"bus-full-of-pilgrims-collides-with-parked-truck-seven-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-4515-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीर्थ यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई, महिला समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीर्थ यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई, महिला समेत सात घायल
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला बस स्टैंड के समीप बुधवार की सुबह तीर्थ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में बस में सवार सात यात्री गंभीर घायल हुए, जबकि 10 से अधिक यात्रियों को हल्की चोट आई। घायलों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
रायबरेली से दो बसों में 109 लोग 28 सितंबर को पितृपक्ष में पितरों का तर्पण करने बिहार में गया गए थे। वहां से जगन्नाथ पुरी व अन्य स्थानों पर दर्शन के बाद नौ अक्तूबर की रात रांची से विंध्याचल के लिए निकले। वहां से प्रयागराज होते हुए रायबरेली पहुंचे। यात्रियों ने बताया कि डाला के पास अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसी दौरान पीछे से बोलेरो ओवरटेक करने लगी। वाहनों को बचाने की कोशिश में चालक ने बस को बाएं तरफ मोड़ दिया, जहां पहले से खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में टक्कर हो गई। बस में 55 यात्री सवार थे। घटना के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस संदर्भ में डाला चौकी प्रभारी बृजेश पांडेय ने बताया कि दुर्घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सभी घायलों को चोपन अस्पताल ले जाया गया। सभी तीर्थ यात्रियों को समुचित ठहरने और भोजन की व्यवस्था डाला वैष्णो मंदिर पर की गई है।
यह यात्री हुए घायल
हादसे में बस सवार रामविलास जोशी निवासी रतापुर रायबरेली, देवीचरण, रोहित, बस कंडक्टर देव प्रकाश सभी निवासी ऊंचाहार, मालती, शिवशंकर, अखिलेश बहादुर सिंह सभी निवासी कोरीहर गुरुबक्शगंज रायबरेली समेत कुल सात लोग गंभीर घायल हुए। घायलों को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मालती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मदद के लिए लोग आए आगे
तीर्थ यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त के बाद डाला नगर पंचायत चेयरमैन फुलवंती कुमारी, अल्ट्राटेक कंपनी और स्थानीय नागरिक तीर्थ यात्रियों की हर संभव राहत कार्य में लगे रहे। अल्ट्राटेक कंपनी की ओर से मेडिकल राहत कैंप चलाया गया। सभी तीर्थ यात्रियों को बिस्कुट और पानी दिया गया। कंपनी की बस से सभी तीर्थ यात्रियों को वैष्णो मंदिर भेजा गया।