फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Burnt woman dies in Sonbhadra villagers block Shaktinagar highway say in-laws took her life

UP : सोनभद्र में झुलसी महिला की माैत, शक्तिनगर हाइवे को ग्रामीणों ने किया जाम; बोले- ससुरालियों ने ली है जान

Mon, 25 Nov 2024 03:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 03:32 PM IST
सार

Sonbhadra News : वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। घंटे भर चले पंचायत के बाद सीओ सिटी के आश्वासन पर परिजन और आक्रोशित ग्रामीण माने। पुलिस ने ससुरालियों पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Burnt woman dies in Sonbhadra villagers block Shaktinagar highway say in-laws took her life
चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां मिश्र में आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद आक्रोशित परिजन सोमवार को सड़क पर उतर गए। लोढ़ी में जिला अस्पताल के सामने चक्काजाम कर दिया। 

विज्ञापन


उनका आरोप था कि ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला है। बावजूद पुलिस उनका बचाव कर रही है। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वह उग्र थे। मौके पर पहुंची सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी ने समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन




रॉबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल निवासी खुशहाल देव पांडेय के बेटी आकांक्षा की शादी करीब छह साल पहले घोरावल क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। उसे दो बच्चे भी हैं। करीब एक पखवाड़ा पहले विवाहिता संदिग्ध हाल में झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान रविवार को आकांक्षा ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ठोस कार्रवाईका दिया आश्वासन
मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति प्रदीप, सास हीरावती, ससुर अंबिका प्रसाद, देवर विमलेश और देवरानी प्रीति के विरुद्ध पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के आरोप में केस दर्ज किया था। अस्पताल में भर्ती विवाहिता के बयान का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह ससुराल वालों पर आग लगाने की बात कह रही है। उसकी मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

सोमवार को लोढ़ी स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन घोरावल पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर गए। जिला अस्पताल के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क के बीच धरने पर बैठने से हाईवे पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। जाम की सूचना पाकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

बाद में सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचीं। विवाहिता के घरवालों से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि घटना में पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मामले में अन्य किसी की भी लापरवाही मिली तो उसके विरुद्ध भी समुचित कार्रवाई होगी। आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed