फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Burnt effigies of Chief Minister of Bihar

बिहार के सीएम का पुतला फूंका

Tue, 19 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 19 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of Chief Minister of Bihar
बिहार के सीएम का पुतला फूंका
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आरएसएस के खिलाफ बयान देने पर सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का  पुतला फूंका। तहसील चौराहे पर सभा कर अमानवीय टिप्पणी पर नाराजगी जताई।हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सोमवार को सदर तहसील चौराहे पर एकत्रित हुए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

 

नगर अध्यक्ष अनुराग पांडेय ने कहा कि लालू के लालटेन की रोशनी में सरकार चलाने वाले नीतिश कुमार शक्ति भवन को गिराने की बात करते हैं। संघ मुक्त भारत का नीतिश कुमार का सपना अधूरा ही रहेगा। राहुल कुमार और अखिलेश पांडेय ने कहा कि संघ एक राष्ट्रहित में कार्य करने वाला स्वयं सेवा संगठन है, जो किसी नेता या राजनीतिक दल पर टिप्पणी नहीं करता है।

विज्ञापन

 

 

अंकित मिश्रा और पंकज कुमार ने कहा कि बिहार में लालू से डर-डर कर सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी को संभाले। कुछ लोगों को खुश करने में करोड़ों को नाराज न करें। कहा कि संघ पर किसी भी प्रकार की विवादित या अमर्यादित बयान को जागृत हिंदू समाज एवं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता कतई सहन नहीं करेंगे। पुतला फूंकने वालों में सोनू केशरी, आकाश, किशन मोदनवाल, शिवा जायसवा, मोहन कुमार, सिद्धार्थ कुमार, मंगला प्रसाद, प्रदीप आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed