फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Burn lights from house to house to celebrate Shriram temple worship

श्रीराम मंदिर पूजन के उपलक्ष्य में घर-घर जलें दीप

Wed, 05 Aug 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Burn lights from house to house to celebrate Shriram temple worship
सोनभद्र। श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया। इसके उपलक्ष्य में जिले में दीपावली जैसा दृष्य देखने को मिला। शिलान्यास की खुशी में रामभक्तों ने अपने-अपने घरों में दीपक जलाया और हवन पूजन किए। मंदिरों में भी पूजा पाठ एवं संकीर्तन हुआ। इस दौरान कई स्थानों पर लोग भगवान श्रीराम का पूजा करके लोगों में प्रसाद वितरीत किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक भूपेश चौबे राबट्र्सगंज स्थित अपने आवास पर अयोध्या में मंदिर का शिलान्यास होने पर हवन पूजन किया। इस मौके पर संतोष शुक्ला, संदीप मिश्रा, बलराम सोनी, प्रकाश केशरी आदि रहे। नई बस्ती तुलसी मानस मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, मिठाईलाल सोनी, पुष्पा सिंह, स्नेहलता पांडेय, कीर्ति सिंह, नीलू चौबे, मंजू गिरी आदि रहे। राबट्र्सगंज चंडी होटल के समीप भाजपा महिला कार्यकत्री कोमल पांडेय अपने पति विमलेश पांडेय के साथ अयोध्या में भूमि पूजन के उपलक्ष्य में मंगलवार को अखंड ज्योति जलाई और बुधवार को भगवान श्रीराम की पूजा, आरती की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद राबट्र्सगंज में चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल ने भगवान श्रीराम का पूजन किया। इसके बाद प्रसाद के रूप में 51 किलो लड्डू रहवासियों में वितरित किया गया। इस मौके पर अजीत रावत, अभिषेक गुप्ता, अमन वर्मा, सुनील सिंह, सीपी पटेल, राजन गुप्ता, अजय, संत सोनी, राजू गुप्ता, विमलेश पटेल, सुजीत रावत, डीपीएम नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनी प्रतिनिधि के अनुसार, बेडिय़ां हनुमान मंदिर पुनर्वास बीजपुर के परिसर में महंत मदन गोपाल दास के सानिध्य में तथा आचार्य सुदर्शन जी महाराज की उपस्थिति में हनुमान चालीसा पाठ एवं श्रीराम भजन -कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद बीजपुर परिक्षेत्र में सवा कुंतल मिष्ठान वितरण किया गया। शाम सात बजे महाआरती एवं दीप जलाए गए। इस मौके पर मुख्य रूप से उपेन्द्र प्रताप सिंह, यशवंत सिंह, संदीप गुप्ता, संजय गुप्ता,रंजय सिंह, संदीप उपाध्याय, संतोष गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed