Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bulldozers did not run at shops, 15 days of deferment

दुकानों पर नहीं चला बुलडोजर, 15 दिनों की मिली मोहलत

Sat, 26 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers did not run at shops, 15 days of deferment
ओबरा। निर्माणाधीन ओबरा सी की सीमा में आ रहे थाना मार्ग की दुकानों पर परियोजना प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाने पर 15 दिनों तक रोक लग गई है। शुक्रवार को व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों और नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश सचिवालय में व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता से मिलकर मुख्यमंत्री से पूर्व में हुई बातें बताई और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल के सदस्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील गोयल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सिंह यादव, जिला महामंत्री सुशील कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश अग्रहरी, व्यापारी चफनू ने बताया कि सही जानकारी पता लगने पर मुख्यमंत्री ने मनीष गुप्ता से मार्केट तोड़ने से रोकने की बता कही। इसके बाद दुकानों को तोड़े जाने से रोक लगा दिया गया। बताया कि चार दिन बाद लखनऊ पुन: बुलाया गया है। दुकानें तोड़े जाने पर 15 दिनों की रोक लगने पर व्यापारियों में ख़ुशी है। बता दें कि ध्वनियंत्र के माध्यम से इसकी घोषणा की गई थी कि व्यापारी अपना सामान हटा लें क्योंकि शनिवार 26 सितंबर तक दुकानों पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया जाएगा। प्रशासन के इस कदम से दुकानदारों में रोष व्याप्त हो गया था। बुधवार को ओबरा के व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकान बंद करके विरोध दर्ज कराया था। इससे पहले जनवरी 2020, जून 2018 तथा नवंबर 2016 में भी जगह खाली करने के लिए नोटिस दी गई थी। प्रशासन द्वारा प्रथम चरण में 105 दुकानें हटाने का निर्णय लिया गया है। उसके बाद दो और चरण में सैकड़ों दुकानें हटाई जानी हैं।
विज्ञापन

-
29 मार्च 2018 को हुई वार्ता में बनी थी सहमति
ओबरा। गत 29 मार्च 2018 को व्यापारियों की परियोजना प्रशासन से हुई वार्ता में 15 फीट पीछे से बाउंड्री बनाने का आश्वासन मिला था। स्थानीय वीआइपी गेस्ट हाउस में परियोजना के तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक इ.एके सिंह एवं व्यापारी प्रतिनिधियों के बीच हुयी वार्ता में आंबेडकर चौक से सुभाष तिराहे तक 15 फीट पीछे से बाउंड्री बनाये जाने पर सहमती बनी थी। इस तरह से बाउंड्री बनाए जाने पर आंबेडकर चौक से सुभाष तिराहे तक स्थायी प्रकृति की 40 से ज्यादा दुकानें बच रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed