{"_id":"62b209fd1f57d87c11257f1a","slug":"bulldozer-will-run-on-the-encroachers-of-the-administration-sonbhadra-news-vns6600744162","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन का अतिक्रमणकारियों पर चलेगा बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन का अतिक्रमणकारियों पर चलेगा बुल्डोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। एडीएम सहदेव मिश्रा ने नगर पालिका राबर्ट्सगंज और नगर पंचायतों के ईओ को पीडब्लूडी के साथ मिलकर सड़क की दोनों तरफ पटरियों की नापी कराकर अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। नोटिस मिलने के बाद निर्धारित समयसीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ प्रशासन अभियान चलाएगा। अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्च अतिक्रमणकारियों से ही वसूल किया जाएगा।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सभी एसडीएम को अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया है। इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एडीएम को सौंपी है। आदेश के क्रम में एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में अतिक्रमण हटवा रहे हैं। इसके बावजूद नगरीय और ग्रामीण इलाकों के कई रास्तों पर अतिक्रमण की समस्या मुंह बाएं खड़ी है। रास्तों पर अतिक्रमण होने के कारण अक्सर विवाद की समस्या बनी हुई है। हालांकि इससे निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पहल तेज कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत ओबरा, घोरावल, पिपरी, चुर्क-गुर्मा, डाला, दुद्दी, अनपरा, रेणुकूट के ईओ को पीडब्ल्यूडी के कर्मियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों की पटरियों की नापीजोखी कराकर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। कहा कि नोटिस मिलने के बाद भी जो लोग स्वंय अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनका प्रशासन हटवाएगा। कहा कि सभी ईओ को अतिक्रमण हटवाने में आने वाले खर्च को संबंधितों से वसूल करने के लिए निर्देशित किया गया है। कहा कि डीएम के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।