{"_id":"66dde19b57730ed261045eda","slug":"bulldozer-running-on-captured-forest-land-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-117713-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कब्जा की गई वन भूमि पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कब्जा की गई वन भूमि पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
जरहां वन रेंज अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण पर रविवार को बुलडोजर चला। लगभग पांच एकड़ वन भूमि को खाली करा लिया गया।
सड़क किनारे गुमटी, टीन-टप्पर, झुग्गी, झोपड़ी, खटाल जोतकोड आदि के सहारे आधा दर्जन लोगों ने लगभग पांच एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा किया था। जो वन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खाली कराकर फिनसिंग वायर लगाकर कब्जे में कर लिया गया है।
रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि बैढ़न-बीजपुर बाईपास रोड़ पर तीन जगह और पुनर्वास प्रथम के सामने उत्तर पटरी पर जायका कालोनी से डोड़हर मोड़ तक कई जगह जमीन को कब्जा कर लिया गया था।
अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान रेंजर राजेश सिंह, निरीक्षक अपराध अजय बिक्रम यादव, वन दरोगा श्यामलाल, सतेंद्र, लवलेश सिंह आदि रहे।