फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Buildings and monuments bathed in tricolour lights, joy prevailed everywhere

Sonebhadra News: तिरंगी रोशनी से नहाए भवन और स्मारक, हर ओर छाया उल्लास

Fri, 15 Aug 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Buildings and monuments bathed in tricolour lights, joy prevailed everywhere
रॉबर्ट्सगंज में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगी रोशनी से नहाया नगर पालिका परिषद का का - फोटो : संवाद
सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर इसकी तैयारी जोरों पर रही। बच्चे स्कूलों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रिहर्सल में जुटे रहे तो बाजारों में तिरंगे झंडे, बैज, स्टीकर, टोपी की बिक्री जोरों पर रही। सरकारी इमारतें, शहीद स्मारकों को तिरंगी झालरों से सजाया गया। शाम होते ही भवन रोशनी से जगमगा उठे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 7 बजे प्रभात फेरी से होगी। इसमें स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। इसके बाद तियरा स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ एसडीएम सदर करेंगे। सुबह 8 बजे सभी सरकारी-गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान होगा। कलेक्ट्रेट में डीएम बद्रीनाथ सिंह ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में होगा। इसके मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड होंगे। वहीं, सुबह 10:15 बजे सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। 10:35 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनकी पत्नियों को सम्मानित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे जीजीआईसी में देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ बजे मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर और 2 बजे जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरण किया जाएगा। आश्रम पद्धति व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम 3 बजे शहीद स्थल परासी दुबे में श्रद्धांजलि समारोह और पौधरोपण होगा। शाम 6:30 बजे स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में गोष्ठी व कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। डीएम ने बृहस्पतिवार को तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed