फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BSP chief Mayawati's birthday celebrated by distributing blankets and bails

कंबल और फाल बांटकर मनाया बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन

Fri, 15 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
BSP chief Mayawati's birthday celebrated by distributing blankets and bails
लि संयुक्त चिकित्सालय में पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरण करते बसपा के पदाधि? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाया। इस दौरान मरीजों में फल एवं गरीबों में कंबल वितरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुड्डू राम मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर रहे। सबसे पहले जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती मरीजों में फल बांटा गया और इसके बाद पार्टी कार्यालय पर जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया। कोरोना महामारी की वजह से इस साल पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक नहीं काटा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि 15 जनवरी को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया जाता है। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए। इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी छोड़कर आए कई पदाधिकारियों को बसपा की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर राजेश कुमार वर्मा, दिलीप चंद्रवंशी, दूधनाथ भारती, उमेश यादव, बबुंदर यादव, अशोक यादव, राजू पटेल , डा. राधेश्याम तिवारी, सुभाष खरवार, अविनाश शुक्ला, वीरेंद्र, कन्हैयालाल, रमेश पटेल, इंद्र देव सिंह, भगवान दास भारती, डा. लोकपति सिंह, बलवंत रंगीला, देवी शरण भारती, बलदेव सिंह, रामचंद्र रत्ना, जेपी भारतीय, फूल मुहम्मद, प्रेमनाथ, अवधेश, अमन मौर्य, अवधेश सिंह आदि रहे। अध्यक्षता पूर्व सांसद सांसद नरेंद्र कुशवाहा व संचालन बी सागर सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed