फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BSNL's server failure in Sonbhadra affected work trouble for many days

सोनभद्र में बीएसएनएल का सर्वर फेल होने से काम प्रभावित, कई दिनों से परेशानी

Thu, 03 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
BSNL's server failure in Sonbhadra affected work trouble for many days
सोनभद्र। भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का सर्वर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी फेल रहा। इससे कुछ सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। हालांकि सर्वर फेल होने का असर बैंकों के कामकाज पर नहीं पड़ा। वैकल्पिक व्यवस्था कर बैंकिंग कार्य निपटाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज मुख्यालय पर बुधवार की शाम करीब चार बजे से बीएसएनएल का ब्राडबैंड फेल हो गया। इससे गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज करने में दिक्कत हुई। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सुबह से ही सर्वर फेल रहा। इससे पूरे दिन सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। बीएसएनएल के पोस्टपैड एवं प्रीपेड उपभोक्ता भी मोबाइल में टॉवर न पकड़ने से परेशान रहे। बता दें कि आए दिन बीएसएनएल का सर्वर फेल रहता है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीएसएनएल राबर्ट्सगंज के एसडीओ का कहना है कि मिर्जापुर जिले में तकनीकि गड़बड़ी के चलते राबर्ट्सगंज सहित कुछ इलाकों में सर्वर फेल है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही गड़बड़ी दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed