सोनभद्र। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के राधाकृष्णन सभागार में बृहस्पतिवार को एआरपी व एसआरजी की मासिक बैठक मुख्य अतिथि डा. गोरखनाथ पटेल और डायट प्राचार्य मनोहर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें प्रत्येक ब्लाक से अच्छा कार्य करने वाले एआरपी व जनपद स्तर पर एसआरजी को सम्मानित किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मिशन प्रेरणा के तहत प्रेरक जिला बनाने के लिए शिक्षकों को सहयोग प्रदान करने के लिए एआरपी व एसआरजी की नियुक्ति की गई है। मासिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समीक्षा बैठक में हर ब्लॉक के दीक्षा, रीड एलांग एप, विद्यालयों के सपोर्टिव सुपरविजन व मोहल्ला क्लास आदि पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि एआरपी मिशन प्रेरणा की रीढ़ हैं। आपके सहयोग से हम जिले को प्रेरक जिला बना सकते हैं। डायट प्राचार्य ने कहा कि सम्मान पाने से जिम्मेदारी बढ़ जाती है। प्राथमिक शिक्षक संघ अशोक सिंह ने एआरपी एवं एसआरपी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये विभाग के रीढ़ है। सम्मानित होने वालों में एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी, अरविंद सिंह, हृदयेश, अरूणेश आनंद, शशिभूषण, संतोष, मनोज, संजय मिश्रा, विद्यासागर व विनोद रहे।