फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brothers vow taken for longevity

भाइयों की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

Fri, 13 Nov 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 13 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Brothers vow taken for longevity
शुक्रवार को सुबह हर मुहल्ले में अपने-अपने घरों को साफसुथरा कर बहनों ने भैया दूज का व्रत रख कर पूजा की। इस मौके पर यमदूत भगवान से अपने-अपने भाईयों के लिए लंबी उम्र की कामना की और चना, सुपाड़ी और मिठाई की पूजा कर भाईयों को प्रसाद के रूप में खिलाई।
विज्ञापन


भैया दूज का त्योहार शुक्रवार को राबर्ट्सगंज नगर के बाईपास रोड, विकास नगर कालोनी, हर्षनगर कालोनी, ब्रम्हनगर, चंडी होटल, धर्मशाला चौक, मेन चौक, न्यू कालोनी, रेलवे फाटक आदि जगहों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से भैया दूज का व्रत रखकर पूजा की। व्रती महिलाओं के मुताबिक कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भैया दूज मनाया जाता है और इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। 
विज्ञापन


ब्रज मंडल में इस दिन बहनें यमुना नदी में खड़ी होकर भाईयों को तिलक लगाती हैं। इसके पीछे एक पौराणिक कथा है, जिसके अनुसार इस दिन भगवान यमराज ने अपनी बहन यमुना को दर्शन दिया था जो बहुत दिनों से उनसे मिलने के लिए व्याकुल थी। अपने घर भाई के आगमन से यमुना बहुत खुश हुई और भाई का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाते समय यमराज ने यमुना को वरदान दिया कि इस दिन जो भी भाई-बहन के घर जाकर उससे तिलक लगवाएगा और उसके हाथों का बना भोजन खाएगा उसकी आयु बढ़ेगी और उसे यमलोक नहीं जाना पड़ेगा। तभी से भाई दूज मनाने की प्रथा की शुरुआत हुई। इसी प्रकार से बभनी, चोपन, चुर्क, रेणुकूट, दुद्धी, विंढमगंज, म्योरपुर, रामगढ़, खलियारी, शाहगंज, घोरावल, ओबरा, सलखन, करमा, केकराही, मधुपुर, सुकृत क्षेत्रों में भी भैया दूज पर्व मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed