फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   brother-in-law returning from Barat in road accident another man condition critical in sonbhadra

यूपी: बरात से लौट रहे बाइक सवार साले की मौत, जीजा की हालत गंभीर

Sat, 15 May 2021 02:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 15 May 2021 02:00 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पड़वनिया गांव में यह हादसा हुआ था। मृतक के परिवार में गुरुवार को दो चचेरे भाइयों की शादी हुई थी। इस घटना से कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
brother-in-law returning from Barat in road accident another man condition critical in sonbhadra
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पड़वनिया गांव में शुक्रवार की रात बारात से लौट रहे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं हादसे में युवक का बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बहनोई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिला के गढ़वा थानां क्षेत्र के तमई गांव निवासी केसारी लाल केवटा(18) पुत्र श्यामलाल केवट एवं उसके बहनोई चोपन थाना क्षेत्र के करगरा निवासी राघवेंद्र केवट(25) को शुक्रवार देर रात एंबुलेंस से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। डॉक्टर ने केसारी लाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बहनोई राघवेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की मां चंद्रावती देवी ने बताया कि शुक्रवार को तमई गांव से ही एक बरात घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पड़वनिया गांव में गई थी। उनका बेटा केसारी लाल अपने बहनोई के साथ बाइक से पड़वनिया गांव में बारात में गया था। शुक्रवार को रात में ही नाश्ता करने के बाद करीब 8 बजे बहनोई के साथ घर वापस लौटने लगा। गांव में ही एक मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में केसारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को घोरावल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने केसारी लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बहनोई को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस घोरावल सीएचसी पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार सुबह पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

शुक्रवार सुबह घर में आई 2 दुल्हनें, रात में देवर की हादसे में मौत
केसारी लाल की मौत की खबर तमाई गांव पहुंचते ही परिजनों व गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के पिता श्यामलाल, मां चंद्रावती, दादी, बड़ी मां व परिजनों ग्रामीणों के साथ रोते बिलखते घोरावल सीएचसी पहुंचे। श्यामलाल ने बताया किगुरुवार को उनके बड़े भाई भोलानाथ के दो बेटों की बारात लेकर शिल्पी व कदरा गांव गए थे। केसारी लाल भी बारात में गया था। शुक्रवार सुबह बारात वापस आ गई थी और शनिवार को चौथी छुड़ाने की तैयारी थी। घर में हंसी खुशी का माहौल था और घर मंगल गीत गाए जा रहे थे। उसी दौरान हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई एवं बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार की रोजी रोटी चलाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed