{"_id":"66cb6514287db95328045a78","slug":"brother-in-law-dies-after-being-crushed-by-trailer-sister-in-law-serious-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-117124-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रेलर से कुचलकर देवर की मौत, भाभी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रेलर से कुचलकर देवर की मौत, भाभी गंभीर
विज्ञापन
ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की रविवार दोपहर मौत हो गई। इस हादसे में घायल महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतक व घायल देवर-भाभी थे।
दोनों घर से बाइक पर सवार हो साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेने निकले थे। घटना सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली (मोरवा) में हुई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों भीड़ सड़क पर उतर गई और जाम लगा दिया।
इसके चलते यूपी-एमपी के बीच सिंगरौली- अनपरा मार्ग पर करीब चार घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। अफसरों ने ठोस कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया तब जाकर मामला शांत हुआ।
मोरवा थाना क्षेत्र में स्थित चटका के समीप घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। बताया जा रहा है कि पिड़रताली गांव निवासी राजनाथ सिंह (30) पुत्र रामप्यारे सिंह भौजाई पिपली देवी (35) पत्नी शिवनाथ को बाइक से लेकर मोरवा साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह सिंगरौली-अनपरा मुख्य मार्ग पर चढ़ा विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर के चपेट में आ गया। इस घटना में बाइक चालक राजनाथ सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही पीछे बैठी महिला पिपली देवी घायल हो बीच सड़क पर पड़ी रही।
घटना के तुरंत बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर एसडीओपी कृष्णकुमार पांंडेय के नेतृत्व में मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी सदल बल घटना स्थल पहुंचकर लोगों को समझाने व शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।
नाराज ग्रामीण दोषी पर कार्रवाई व मृतक आश्रित के लिए मुआवजे की मांग पर अड़ गए। इसके बाद तहसीलदार रमेश एवं पटवारी गोविंद चौरसिया ने प्रशासन की तरफ से चार लाख की सहायता का चेक प्रदान किया। तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ। पंचनामा तैयार कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा सका।