फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brother-in-law and brother-in-law injured in road accident, die

Sonebhadra News: सड़क हादसे में घायल जीजा-साले की मौत

Mon, 26 Feb 2024 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law injured in road accident, die
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन में पेट्रोल पंप के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में तीन युवक घायल हुए थे। एक की मौत रविवार की देर रात वाराणसी में उपचार के दौरान हाे गई थी। दोनों मृतक जीजा-साले थे। ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव निवासी अशोक कुमार गाेंड, अपने चचेरे भाई शिव कुमार और बहनोई इंद्र बहादुर के साथ रविवार को बाइक से सलखन गए थे। दोपहर में लौटते समय पेट्रोल पंप के पास एक कंटेनर की चपेट में आ गए। हेलमेट न होने के कारण तीनों के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने तीनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। वहां उपचार के दौरान रविवार की रात शिवकुमार गोंड (22) पुत्र सूरजलाल गोंड की मौत हो गई। सोमवार की सुबह शिवकुमार के जीजा इंद्रबहादुर (25) ने भी दम तोड़ दिया। सूरजलाल ने बताया कि उसका बड़ा इंद्रजीत गोंड सलखन में स्थित नशामुक्ति केंद्र में भर्ती है। उसी को देखने तीनों बाइक से सलखन गए थे। वहां से लौटते समय दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed