फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Broken wire on the road, two hours of traffic stop

सड़क पर टूट कर गिरा 33 हजार केवीए का तार, दो घंटे आवागमन ठप

Sat, 10 Nov 2018 10:54 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Sat, 10 Nov 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Broken wire on the road, two hours of traffic stop
विद्युत सबस्टेशन के पास टूटकर गिरा 33 हजार केवीए का तार।
डाला। स्थानीय विद्युत सब स्टेशन के पास डाला-ओबरा मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब सात बजे 33 हजार केवीए का विद्युत तार टूट कर गिर गया। यह संयोग रहा कि तब कोई भी इसके चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इससे डाला-ओबरा मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

तार हटाने के बाद करीब नौ बजे के बाद आवागमन बहाल हो सका। शनिवार को सुबह करीब सात बजे 33 हजार केवीए का नंगा तार टूटकर सड़क पर गिर गया। मार्ग से गुजरने वालों ने फौरन इसकी जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी। हादसे के बाद मार्ग से गुजरने वालों को दोनों तरफ रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे संविदा कर्मी ने विद्युत आपूर्ति ठप कराकर तार को मौके से हटाया। करीब दो घंटे बाद वहां आवागमन बहाल हो सका। लोगों का कहना है कि यदि तार रात में या भोर में गिरा होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लेकिन गनीमत रहा कि सुबह तार टूटकर गिरा। लोगों ने विद्युत विभाग पर सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के नियमानुसार जहां भी नंगा तार मार्ग के ऊपर से क्रास करता है, वहां सुरक्षा की दृष्टी से नंगा तार के नीचे सुरक्षा तारों का जाल बिछा रहता है। लेकिन यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों ने विद्युत विभाग से तार वाले सुरक्षा जाल लगाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed